Guar Bhav Today: काफी दिनों बाद ग्वार की कीमतों में हुआ इजाफा ये रहा कारण

Guar Bhav Today: भारत में ग्वार (Cluster Bean) एक महत्वपूर्ण फसलो के अंतर्गत आती है , जिसका उपयोग मुख्यत उद्योग ,सौन्दर्य प्रसाधन,खाद्य पधार्थो में,एवं चारे के रूप में भी किया जाता है। ग्वार के बाजार में ग्वार की कीमते कई कारक निर्धारित करते है जैसे निर्यात मांग ,सप्लाई,और घरेलू बाजार इत्यादी

ग्वार की खेती मुख्यत ऐशिया में भारत में ही सर्वाधिक होती है। भारत में मुखत सर्वाधिक राजस्थान में और हरियाणा ,mp और गुजरात के कुछ हिस्सों में ग्वार उत्पादित किया जाता है। ग्वार के बाजार में ग्वार की मांग देखि जाए तो घरेलू बाजार के साथ साथ विदेशी बाजारों में भी ग्वार की मांग निरंतर रहती है।

Whatsapp से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

वर्तमान में ग्वार का भाव और बाजार जानकारी

ग्वार का बाजार बीते महीनो से देखा जाए तो कमजोर ही रहा है।लेकिन अब आने वाले समय में ग्वार की कीमतों में थोडा सुधार होने की उमीद लगे जा रही है। अमेरिका के द्वारा 90 दिनों की अवधि के दौरान टेरिफ शुल्क में छुट देने के बाद ग्वार के बाजार में कल हलकी कीमतों में वृद्धि देखने को मिली है। वर्तमान में ग्वार की कीमते 4800 से 5000 के दायरे में बनी हुई है। लेकिन कल ग्वार की कीमतों में तेजी के बाद ग्वार का मौजूदा भाव में 50 से 100 रु की तेजी दर्ज की गयी है। आने वाले दिनों के अंदर ग्वार के बाजार में हलकी तेजी देखने को मिल सकती है। ग्वार के दाम 5000 से 5400 रु के बिच बने रहने की उमीद है।

यह भी जाने :

देश की विभिन्न मंडियों में ग्वार के भाव इस प्रकार हैं

 राजस्थान मंडियाँ में ग्वार के भाव (Guar Bhav Rajasthan):

  •     गोलूवाला मंडी (Goluwala Mandi Gawar Rate): ₹4,800 – ₹4,850
  •     श्रीमाधोपुर मंडी: ₹4,750 – ₹4,900 (नया ग्वार ), ₹4,500 – ₹4,700 (पुराना ग्वार)
  •     नोहर मंडी (Nohar Mandi Guar Bhav): ₹4,800 – ₹5,015
  •     अनूपगढ़ मंडी ग्वार रेट : ₹4,850
  •     बीकानेर मंडी ग्वार भाव : ₹4,800 – ₹5,000

हरियाणा की मंडियाँ में ग्वार के भाव (Guar Bhav Harayana):

  •     आदमपुर मंडी (Aadmpur Mandi Guar Rate): ₹5,001
  •     सिरसा मंडी (Sirsa Mandi Gawar): ₹4,400 – ₹4,811
  •     एलेनाबाद मंडी ग्वार भाव : ₹4,700 – ₹5,015

ग्वार वायदा बाजार भाव (Guar Ncdex Live Rates Today):

मई ग्वार वायदा अनुबंध के अंदर कल ग्वार की कीमतों में 2 फीसदी उपरी सर्किट के बाद आज फ़िलहाल ग्वार का वायदा बाजार 5,132.00 रु पर +48.00 की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। यहाँ से अब ग्वार की कीमतों में 200 से 300 रु तक का इजाफा आने वाले दिनों के अंदर देखने को मिल सकता है। ग्वार गम की कीमते 10000 से 10500 रु के दायरे में बने रहने की उमीद है।

व्यापार अपने विवेक से करे। हमारा उदेश्य किसानो तक सही और स्टिक जानकारी पहुचाना है। किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वितीय सलाहकार से सलाह जरुर करे। उक्त जानकारी विभिन सार्वजनिक माध्यमो से ली गयी है।