Jeera bhav kab badhega 2025 -फसलों की बिजाई का सीजन पिक पर चल रहा है। ऐसे में राजस्थान और गुजरात में अबकी बार बुवाई थोड़ी लेट चल रही है ।क्योंकि मौसम ने साथ नहीं दिया।
राजस्थान और गुजरात के अंदर जीरे की लेट बुवाई होने के कारण जीरे के भाव के अंदर 1.22 प्रतिशत बढ़कर 24130 पर बंद हुई। दिसंबर महीना आने के बावजूद भी अबकी बार सर्दी कम देखने को मिल रही है अधिक तापमान होने के कारण बजाई और अंकुरण प्रभावित हुआ है। गुजरात राज्य के अंदर 25 नवंबर तक जीरे की बुवाई 57915 हैकटेयर के अंदर दर्ज की गई है जो कि पिछले साल इसी समय के अंदर 2.44 लाख हेक्टेयर के अंदर जीरे की बिजाई का आंकड़ा आया था। जीरे की लेट बुवाई के कारण और अनुकूलित मौसम को देखते हुए राजस्थान के अंदर अबकी बार 10 से 15 प्रतिशत उत्पादन में गिरावट देखने को मिल सकती है।।
jeera niryat aur yield जीरा उत्पादन और निर्यात
भारत के अंदर बीते साल 2023 और 24 के दौरान 8.6 लाख टन जीरे का उत्पादन हुआ था जो कि बीते वर्ष 5.77 लाख टन हुआ था। जिसका असर हमें जीरे के भाव के ऊपर देखने को मिला वैश्विक बाजार के अंदर भारतीय जीरे की कीमत टूट गई।। अंतरराष्ट्रीय बाजार के अंदर भारतीय जीरे की कीमत 3050 प्रति टन है हालांकि चीनी जीरे का भाव भारतीय जीरे से 200 से ढाई सौ डॉलर अधिक है।
जीरा निर्यात की अगर बात की जाए तो अप्रैल सितंबर 2024 के अंदर निर्यात 70.02 परसेंट बढ़कर 119249.51 टन हो गया। सितंबर महीने के अंदर निर्यात 24.64% और बढ़ा जो कि बीते साल से लगभग 162.34% अधिक है।
यह भी जाने –Gwar ka bhav kab badhega 2025;क्या अब निचले स्तर से ग्वार में तेजी आएगी
Jeera bhav kab badhega 2025 जीरा भाव कब बढ़ेगा 2025
जीरे के वर्तमान बाजार को देखते हुए ncdex jeera 24 rate net live जीरा वायदा बाजार में आज तेजी दर्ज की गयी है . आज वायदा बाजार में जीरा का भाव बढ़ कर 24,400.00 रु पर +325.00 (+1.35%) की तेजी के साथ आ पहुंचा है . अब आगे अगर बाजार को देखा जाये तो जीरा की कीमतों में यहाँ से तेजी (Jeera bhav kab badhega 2025 ) संभव है . लेकिन अब तेजी मंदी मौसम के साथ साथ अन्य कई कारको पर निर्भर करेगी . जीरा का भाव अब यहाँ से 400 से 600 रु तक और बढ़ सकता है और आंकड़ा वायदा बाजार 25000 तक आ सकता है . आगे की अपडेट के लिए पढ़ते रहे mandirate पोर्टल
आज का हाजिर अनाज मंडियो में जीरा का भाव Jeera bhav today
नागौर मंडी जीरा भाव – 23300 रु
जोधपुर मंडी जीरा रेट – 23400रु
मेड़ता सिटी जीरा – 21500/23500रु
हलवद मंडी जीरा भाव 21000 से 22750 रु
गुजरात ऊंझा मंडी जीरा रेट
जीरा आमदानी 7000
बोल्ड 23250/23500
सुपर 23000/23250
बेस्ट 22500/23000
मेडीयम 22000/22500
ऐवरेज 21500/22000
चालु 21000/21500
नोट – किसान साथियो व्यापार अपने विवेक से करे . हमारा उदेश्य सिर्फ किसानो तक जानकारी पहुचाना है . mandirate किसी भी तरह की व्यापारिक निति का उलेख नहीं करता है