जीरा का भाव कब बढेगा | 2025 Jeera Bhav Kab Badhega 2025

Jeera Bhav Kab Badhega: जीरे की बुवाई के अंदर अबकी बार गिरावट देखने को मिली है।थोक मंडियो के अंदर जीरे की खरीद के अंदर सुस्ती लगातार बनी हुई है।गुजरातके अंदर जीरे की बुवाई पूर्ण हो चुकी है।भारत सरकार के आंकड़ो के मुताबिक गुजरात के अंदर 20 जनवरी तक जीरे की बुवाई बढ़कर 4,76,500 लाख हेक्टेयर पहुँच गयी है। हालाकि गत वर्ष की तुलना में यह आंकड़ा कमी दर्शाता है। लेकिन बीते 3 सालो के अंदर औसत देखा जाए तो अधिक है।

डिअर फार्मर:हमारे पोर्टल mandirate के ऊपर आपको ग्वार मडी के साथ साथ देश की प्रमुख अनाज मंडियो के ताजा रेट,वायादा बाजार भाव(ncdex live rates),कृषि सम्बन्धित खबरे,सरकारी योजनाओ की जानकारी,एवं अन्य खेती बाड़ी से जुडी जानकारिया अपडेट प्रतिदिन की जाती है ।

जीरे का हब माने जाने वाले गुजरात के अंदर अब जीरा का कारोबार पहले की तुलना में मंदा नजर आ रहा है। किसानो की बिक्री भी अब निचे भावो पर सुस्त बनी हुई है।गुजरात की उंझा मंडी (jeera rate unjha mandi) के अंदर जीरे की आवक भी बढ़ने लगी है। किसानो को और अमनदी की आशंका से माल निकाल रहे है। प्रतिदिन उंझा में जीरा 8 से 9 हजार बोरी की हो गयी है।

जीरा भाव आज का jeera bhav today

उंझा मंडी के अंदर जीरा का भाव (jeera bhav unjha mandi) 3490 से 4066 रु प्रति 20 किलो के हिसाब से चल रहा है। राजस्थान की मेड़ता मंडी (merta city) के अंदर जीरा का भाव (Merta mandi jeera bhav) 15000 से 21401 रु प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया है। जीरा का औसत भाव अब अधिकतर मंडियो के अंदर 15 से 21 हजार रु प्रति क्विंटल के बिच चल रहा है।

jeera ncdex live price today जीरा वायदा बाजार भाव : जीरा वायदा बाजार के अंदर आज फिर गिरावट का रुख देखने को मिला है। जीरा का मार्च वायदा बाजार भाव आज सुबह 21300 रु पर तेजी के सतह खुला था जो की कल 21195 पर बंद हुआ था। लेकिन अभी पोस्ट लिखे समय 2 बजे इरा वायदा में 85 रु की गिरावट के साथ वायदा बाजार 21110रु पर आ टिका है।

यह भी जाने:

जीरा का भाव कब बढेगा 2025 Jeera Bhav Kab Badhega 2025

जीरा भाव के अंदर बीते सप्ताह में लगभग उपर के भावो से जीरा का भाव 2000 से 3000 रु तक टूट चूका है। मंडियो के अंदर भी जीरा के रेट में गिरावट देखने को मिल रही है। साल 2024 में हुए अधिक उत्पादन के चलते जीरा का सिजन अबकी बार बेरूख सा रहा है।साल 2025 के अंदर जीरा का भाव अभी 18000 से 215000 रु प्रति क्विंटल चल रहा है।

ऐसे में बाजार को देखते हुए जीरा का भाव (cumin rates today) थोडा और बढ़ सकता है। लेकिन अभी जीरा भाव में बड़ी तेजी शायद ही देखने को मिले। क्यूंकि बाजार दिन प्रतिदिन लुढकता ही जा रहा है। ऐसे में तेजी की उमीद लगाना बेकार है। स्थानीय थोक किराना बाजार में हाल में आई तेजी के बाद स्टॉकिस्टों की सुस्त लिवाली के चलते जीरे में हाल ही में गिरावट आई है।

आमतौर पर तुर्की और सीरिया मिलकर करीब 35 हजार टन जीरा पैदा करते हैं और इनकी क्वालिटी भारतीय जीरे से हल्की होती है। चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही यानी अप्रैल-अक्टूबर, 2024 में देश से 4036.50 करोड़ रुपये मूल्य का 1,46,557.83 टन जीरा निर्यात किया जा चुका है। एक साल पहले समीक्षाधीन अवधि में इसकी 84,475.41 टन मात्रा का निर्यात हुआ था और इससे 3080.45 करोड़ रुपये की आय हुई थी। अगर आने वाले दिनों में मौसम से जुड़ी कोई समस्या नहीं आई तो हाजिर में जीरे में तेजी (Jeera Bhav Kab Badhega) की कोई उम्मीद नहीं है।

अस्वीकरण: हमारी वेबसाईट mandirate.com पर दिखाए गए सभी प्रकार के भाव की जानकारी मंडी के व्यापारीयो, निजी स्त्रोत और अन्य ऑनलाइन सूत्रों से लिए जाते है । अपनी फसल को खरीद फरोक्त करने से पहले अपने नजदीकी कृषि अनाज मंडी सिमिति से मौल भाव की पुष्टि जरुर कर ले।