सरसों का भाव क्या अब और बढेगा साल 2025 के अंदर | सरसों में तेजी कब आएगी

Sarso me teji kab aayegi सरसों का सीजन पीक पर चल रहा है.ऐसे में किसानो के मन में आशंका है की सरसों का भाव कब तक बढेगा ? | सरसों के रेट के अंदर कब तक इजाफा होगा | आज के इस उक्त लेख के अंदर आप सभी के लिए ले कर आया हु सरसों के बाजार की समस्त जानकारी .sarso ka bhv aaj ka , sarson me teji kab aayegi 2025

सरसों का बाजार भाव और स्तिथि (sarso ka bazar bhav)

सरसों के बाज़ार के अंदर अभी उठापटक का दौर जारी है. सरसों की कीमतों में अभी तक बड़ी तेजी देखने को अभी तक नहीं मिली है. विदेशी बाजारों में अभी तेजी का सिलसिला जारी है.लेकिन कभी कभी दुसरे देशो की तेजी मंदी का कारण भी बन सकती है.

अभी सरसों का भाव 5200 से 5800 रु तक औसत भाव नॉन लैब सरसों क्वे चल रहे है. इसी कड़ी में लैब सरसों का भाव 6000 से 6200 रु प्लांट और मंडियो में घूम रहे है. एलेनाबाद अनाज मंडी के अंदर सरसों का रेट (sarso ka bhav) 5500 से 5800 रु दर्ज किया गया है.राजस्थान की नोहर अनाज मंडी के अंदर सरसों की कीमत 5500/5925/6006 रु प्रति क्विंटल तक दर्ज की गयी है.

सिरसा के अंदर सरकारी खरीद के भाव 5950 रु तक की बोली दर्ज की गयी. धोलपुर अनाज मंडी के अंदर सरसों के दाम 6100 रु तक दर्ज किये गए है. गोयल कोटा के अंदर लैब 6200 रु तक बिकी. इसी कड़ी में हरियाणा की चरखी दादरी अनाज मंडी के अंदर सरसों के रेट 40 लैब 6100 रु दर्ज किया गया .

यही भी जाने –

Genhu rate today;गेंहू की कीमतों में उछाल देखे गेंहू का बाजार भाव

Sarso me teji kab aayegi | सरसों में तेजी कब आएगी 2025

वर्तमान बाजारों को देखते हुए सरसों के भाव में तेजी की बड़ी उमीद नहीं लगा सकते . सरसों के भाव में तेजी (Sarso me teji kab aayegi) हमें हलकी देखने को मिल सकती है. जयपुर सरसों भाव 6450 रु को क्रॉस कर के ऊपर की पोजीशन को होल्ड कर के रखे और वही भरतपुर 6200 रु को क्रॉस करे तो सरसों के बाजारों में हमें तेजी देखने को मिल सकती है.

फ़िलहाल सरसों की आवक करीबन प्रतिदिन 7 लाख बोरी के करीबन आ रही है. आने वाले दिनों में सरसों की आमदनी कमजोर होती है तो भाव हलके से तेज हो सकते है . लेकिन अभी सरसों के बाजार में हमें 50 से 100 रु तक की ही तेजी मंदी देखने को मिलेगी. सरसों में मंडी को देखे तो सरसों एक बार msp से निचे आने की संभावना नजर नहीं आ रही है. बीते वर्ष मई में आई तेजी की तरह तेजी अभी हमें शायद ही दखने को मिले.

व्यापार अपने विवेक से करे . हाजिर अनाज मंडियो के ताजा भाव और अन्य जानकारी के लिए पढ़ते रहे mandirate पोर्टल पर . धन्यवाद उक्त समस्त जानकारी सार्वजनिक माध्यमो से ली गयी है